बरेली। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से टीचर की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के एक कालेज में टीचर सियाराम पत्नी गीता और पुत्री के साथ दिल्ली जा रहे थे। कुछ दिन पहले वह परिवार समेत बक्सर आए थे। सोमवार रात को वह पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपना रिजर्वेशन एस-5 में कराया था। शाहजहांपुर के पास उनके सीने में दर्द हुआ। पत्नी ने टीटीई को बताया। रेलवे कंट्रोल से मेसेज होने के बाद जंक्शन पर मौजूद डाक्टर ने उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। उनको 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उन्होंने दमतोड़ दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो