बरेली। रेलवे कालोनी ग्राउंड से शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बच्चे, रेलकर्मी, रेल संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के गगनभेदी जयकारे लगाए गए। कैंडल मार्च का नेतृत्व संजीव कपाला, हरीश बोरा और शालिनी विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कायराना हरकत की है। इसका जवाब भारत सरकार को शीघ्र देना चाहिए। विभूति यादव और शैलेश वर्मा ने कहा कि अब पाकिस्तान से आरपार की लड़ाई का समय आ चुका है। इस दौरान शानू यादव, विक्रम सिंह, पवन प्रजापति, विनोद यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, रोबीन मैसी, चंदन रावत, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।