फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने प्रदर्शन कर निकाला कैंडल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में कैंडल जुलूस भी निकाला। लेखपाल वेतन-भत्ता सहित दूसरी कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को भी लेखपाल संघ ने प्रदर्शन के बाद छह सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शाम को तहसील से दामोदर स्वरूप पार्क होते हुए कलक्ट्रेट गेट तक कैंडल जुलूस निकाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, मंत्री नारायन दास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें