बरेली। एक-दो दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। हालांकि इसका अभी तक कोई प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सरकारी मशीनरी ने अंदरखाने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट में भी उच्चाधिकारियों ने मातहतों को आदेश दे दिए हैं कि वे अपने अनुभागों का अच्छी तरह से निरीक्षण कर लें। सारे रिकार्ड और अन्य तैयारियां पूरी कर लें। इसके अलावा सीएम की वरीयता वाली स्कीमों की सूचनाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। ब्यूरो