बरेली। यातायात माह के तहत एसपी ट्रैफिक के निर्देशन में चल रहे जागरूकता अभियान में रविवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर एनसीसी कैडेट्स ने बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले। उनसे भी यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। इसके अलावा यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करके चालान किए। भारी जुर्माना वसूला गया। सिविल लाइंस क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी क्रेन से हटाया गया। इन वाहनों के मालिकों से जुर्माना वसूला गया।