बरेली। बीडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जाने वाले दो अवैध निर्माण सील कर दिए। शाहजहांपुर रोड पर नकटिया की वृंदावन कालोनी में 120 वर्ग गज और इसी रोड पर नकटिया पुल पार हरूनगला में आरपी सिंह का 110 वर्ग गज में निर्माणाधीन आवासीय निर्माण सील कर दिया गया। बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी कि बिना मानचित्र मंजूर कराए बनने वाले आवासीय या व्यवसायिक निर्माणकर्ताओं पर अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।