कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच से जुड़े सभी घटक दलों के प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक सुनील जैन एवं जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले। संतोष गंगवार ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले को सदन में पूरी प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को भी प्रेषित करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल विधायक डॉ. डीसी वर्मा के आवास पर पहुंचा। विधायक ने वादा किया कि विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली का पुरजोर समर्थन उनकी ओर से किया जाएगा। तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय पर पहुंचा, जहां कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी और शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर विनोद शर्मा, मानवेंद्र यादव, डॉ. अचल अहेरी, तापस मिश्रा, अमित राठौर, बीएस अधिकारी, अनिल सिंह, रवींद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।