जलभराव से जूझे लोग
सिकलापुर, अहमद अली तालाब वाली गली, राजीवनगर, सुभाषनगर पुलिया, आजादनगर, जगतपुर, श्यामगंज, सैलानी, सूफी टोला और पुराना शहर समेत इज्जतनगर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति रही। आवाजाही के लिए लोग कीचड़ से होकर गुजरने को विवश रहे। वहीं, सड़कों के किनारे जमा कचरा भी बारिश की वजह से सड़कों पर फैल गया। नालियां उफनाने से दुर्गंध भी पसरी रही।
सावधानी बरतें बच्चे, बुजुर्ग
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। निजात के लिए लोग जलनिकासी की व्यवस्था करें। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को भीगने से बचने, धूप निकलने पर हल्के गर्म कपड़े पहने रहने, खुले में बिक रही खाद्य सामग्री और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करने को कहा है। तबियत बिगड़ने पर जांच और इलाज का सुझाव दिया है।