फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज की 120 बसें वर्कशॉप में, रक्षाबंधन पर बढ़ेगी चुनौती

Wed, 14 Aug 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर महिलाओं और आम यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने शत प्रतिशत बसों को ऑनरोड करने का आदेश दिया है, लेकिन रोडवेज की 120 से ज्यादा बसें वर्कशॉप में मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए इस बार भी भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

बरेली के सेटेलाइट और पुराना बस अड्डे से सामान्य दिनों में रोजाना 25-30 हजार यात्री आवागमन करते हैं। सहालग और त्योहारी सीजन में संख्या दोगुनी तक पहुंच जाती है। हर साल रोडवेज रक्षाबंधन के मद्देनजर पहले से व्यवस्थाएं करने का दावा करता है, लेकिन ऐन मौके पर यात्रियों के दबाव के कारण व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती हैं।
बरेली, रुहेलखंड, बदायूं, पीलीभीत डिपो के वर्कशॉप के साथ रीजनल वर्कशॉप में भी बसें खड़ी हैं। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा के कारण दबाव ज्यादा रहेगा। शत प्रतिशत बसों के ऑनरोड न होने के कारण महिलाओं और आम यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन




ट्रेनों में सीटें फुल, त्योहार विशेष बनेंगी सहारा
रक्षाबंधन से पहले ही नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। रेलवे ने बरेली होते हुए सोमवार को छह और मंगलवार को दो त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। त्योहार विशेष ट्रेनों में भी बुकिंग शुरू हो गई है। रोडवेज सेवाओं से वाकिफ लोग अब त्योहार विशेष ट्रेनों में सीट बुक करा रहे हैं।



पुलिस भर्ती परीक्षा और उर्स भी इसी माह
पुलिस भर्ती परीक्षा और आला हजरत का उर्स भी इसी माह होगा। रोडवेज बसों में 17 से 21 अगस्त तक रक्षाबंधन का दबाव रहेगा। इसके बाद 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा है। इसी दौरान 29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स होना है। उर्स में भी बड़ी संख्या में जायरीन बरेली आते हैं।

-
वर्जन-
शत प्रतिशत बसें एक-दो दिन में ऑनरोड आ जाएंगी। छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। रीजनल समेत बरेली, बदायूं, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के वर्कशॉप में सामान की कोई कमी नहीं है। किसी रोड पर बसों की कमी के कारण समस्या नहीं होगी।- धनजीराम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें