आठ मई से चार अगस्त तक निरस्त रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को भी रेल प्रशासन ने आठ मई से चार अगस्त तक निरस्त करने का फैसला लिया है। लखनऊ-मेरठ के बीच चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों का काफी दबाव रहता है। राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त किए जाने के बाद इस रूट के यात्रियों की समस्याओं में काफी इजाफा हो जाएगा।
बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रेनों का दबाव कम करने और वाराणसी जंक्शन पर रिमॉडलिंग के कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है।