बरेली। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अपलक्ष्य में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिले से 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें दिव्या मौर्या, काव्या सिंह, वार्णिका पटेल, रंजना कश्यप, नीलम, सविता, कामिनी वर्मा, भव्या चित्राशी, आराधना गंगवार, रूचि, वर्षा पटेल, ज्योति शर्मा का चयन किया गया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, हेमंत कुमार, पूजा मौर्या, अमित यादव, आशु भारती, हिमांशु मौजूद रहे। संवाद