फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगरिया रघुनाथ निवासी ने एसएसपी से की शिकायत, माधोटांडा के तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


भुता। माधोटांडा, पीलीभीत के तीन लोगों पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने व पैसे मांगने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया रघुनाथ निवासी किसान दिलबाग ने बताया कि लगभग दो साल पूर्व बलकार सिंह, सिकंदर सिंह व उनकी पत्नी रितुराज प्रार्थी के घर आए और खुद को विदेश में नौकरी लगवाने का एजेंट बताया। वह आरोपियों की बातों में आकर पुत्र प्रभजीत सिंह व पुत्रवधू कुलवीर कौर को विदेश भेजने के लिए राजी हो गए। इसके एवज में बलकार सिंह, सिकंदर सिंह व उनकी पत्नी रितुराज ने 12 लाख रुपये की मांग की। इस तरह उन्होंने तीन किस्तों में बैंक द्वारा रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आरोपियों ने महीनेभर में औपचारिकताएं कराकर वीजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों बाद भी काम नहीं हुआ तो उन्हें संदेह हुआ। वे आरोपियों के घर जाकर ली गई राशि लौटाने को कहा तो आरोपियों ने दो माह में देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित आरोपियों के घर पहुंचा, जहां से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। फिलहाल, पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें