भमोरा। गांव खेड़ा में देर रात खाना खाकर सोये एक ही परिवार के 12 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सतीश ने बताया कि रविवार रात अरबी की सब्जी पकाई गई थी। सभी परिजनों ने वो सब्जी खाई, फिर सो गए। सुबह 3:00 बजे नाती रोहित, कमल, प्रदीप को उल्टियां हुईं। पेट में दर्द और चक्कर आए। कुछ देर में पत्नी जंत्री, बेटी नीतू, मंजू समेत परिवार की सदस्य पार्वती, संदीप, तारावती, राहुल, कुलदीप और सतीश की भी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान के पति धर्मेश राजपूत सभी लोगों को सीएचसी भमोरा लेकर गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि 12 लोगों में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण थे। इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया है।