फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा का नहीं किया इंतजार, पहले ही शुरू की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) की परीक्षा में मॉडल टाउन निवासी ऋषिका सिंह ने उत्तराखंड में शहर का नाम रोशन किया है। ऋषिका सिंह बिल्डर रमनदीप सिंह बग्गा की बेटी हैं और उन्होंने परीक्षा में 99.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऋषिका ने बताया कि कक्षा चार तक उन्होंने बरेली के ही चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद कक्षा पांच से पढ़ाई के लिए वह वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून चली गईं। बकौल ऋषिका, उन्हें इतने अंक आने की उम्मीद नहीं थी क्योंकि 95 प्रतिशत अंक ही बड़ी बात होती है। मगर, इस सफलता को लेकर मैं खुश हूं। उन्होंने कहा, मेरी सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय मेरे शिक्षकों को जाता है, उसके बाद माता-पिता और दोस्तों को। पढ़ाई को लेकर मैंने कोई खास प्लानिंग नहीं की लेकिन प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित थे, जो दो-चार चैप्टर तक होते थे। मैंने परीक्षा की इंतजार किए बिना, पहले से ही पढ़ना शुरू कर दिया था इसलिए कोई मुश्किल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें