फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर लगेगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा अब जंक्शन पर लगेगा। सूत्रों का कहना है कि तिरंगा पार्सल आफिस के पास लगाने की योजना है, जिसके लिए नींव खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। मंडलीय अधिकारियों ने अभी लागत का खुलासा नहीं किया है। वर्तमान में तिरंगा झंडा सरकारी इमारतों में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, गांधी उद्यान में लगा हुआ है, जबकि निजी तौर पर ओम रेजीडेंसी में सौ फुट ऊंचा तिरंगा लगा है। अब रेलवे सौ फुट ऊंचा तिरंगा लगाएगा। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया कि फिलहाल पार्सल और रिजर्वेशन आफिस गेट के पास तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें