बरेली। श्री गिरीराज जी नाथ नगरी सेवा समिति के पदाधिकारियों की आगामी 25 अप्रैल को श्री हरि हर मिलन महोत्सव के संबंध में बैठक हुई। कार्यक्रम संयोजक शांत वशिष्ठ ने बताया कि मथुरा के गोवर्धन से लायी गई गिरिराज महाराज की शिला की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शुरू होकर मॉडल टाउन के हरि मंदिर पर समाप्त होगी। इसके बाद दुग्धाभिषेक, परिक्रमा और फिर फूल बंगला, छप्पन भोग दर्शन आदि कार्यक्रम होंगे। शाम को रसिक भजन गायक चित्र विचित्र की भजन संध्या शुरू होगी। बैठक में ब्रजवासी लाल, अनूप, नीरव, पुनीत, मनोज, अमित, मुकेश, अभय, दिनेश आदि मौजूद रहे।