बरेली। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाबत मंगलवार को संयुक्त शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पति-पत्नी दोनोें के सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति में एक की ही ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है। साथ ही, बुधवार को संयुक्त शिक्षक संगठन के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन और टीईटी शिक्षक संघ के पदाधिकारी सीडीओ को आदेश के अनुपालन के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में मुकेश सिंह चौहान, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।