बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) प्रथम व तृतीय वर्ष के परीक्षा फॉर्म मंगलवार 16 अप्रैल से भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी। 21 अप्रैल तक ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकेगा। इसके बाद महाविद्यालय 24 अप्रैल तक इस फॉर्म को ऑनलाइन सत्यापित करेंगे और 25 अप्रैल तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने दी है।