बरेली। आरटीओ दफ्तर में चल रही वाहन नंबरों की नीलामी प्रक्रिया में बुधवार की देर शाम तक 9999 वाहन नंबर के लिए 20 हजार रुपये की आखिरी बोली लगी। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया, नीलामी प्रक्रिया अगले तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान रजिस्ट्रेशन किए हुए वाहन स्वामी नंबरों के लिए बोली लगा सकते हैं। बताया, अब तक सिर्फ वाहन नंबर 9999 के लिए आखिरी बोली 20 हजार और 0009 नंबर के लिए 14 हजार की आखिरी बोली लगी है। सिर्फ इन्हीं दो नंबरों के लिए तीन से अधिक बोली लगाने वाले मिले हैं। इसलिए इन्हीं दोनों नंबरों की नीलामी होगी। अन्य नंबरों के लिए तीन दिन बाद फिर सात दिन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।