बरेली। जोगीनवाजा स्थित दुर्गानगर कॉलोनी में एक टेलीकॉम कंपनी का टॉवर लगाए जाने को लेकर निवासियों ने हंगामा कर दिया। निवासियों के मुताबिक पिछले करीब 15 दिनों से निर्माण कार्य बंद था लेकिन शुक्रवार को टॉवर निर्माण कार्य शुरू हो गया। निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने निर्माण बंद करवाया था। शनिवार की सुबह फिर से निर्माण शुरू हुआ। रोकने पर नहीं माने तो हंगामा बढ़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। निवासियों ने संबंधित मामले में पुलिस को तहरीर दी है।