फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री रामलीला सभा की ओर से हो रहे रामलीला मंचन के चौदहवें दिन लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण वध, पुतला दहन का मंचन हुआ। कलाकारों ने दर्शाया कि अंगद के समझाने के बाद भी रावण नहीं माना तो युद्ध ही विकल्प शेष रहा। दोनों ओर से युद्ध शुरू हुआ। रावण की सेना परास्त होने लगी तो उसने मेघनाद को भेजा। मेघनाद और लक्ष्मण में युद्ध शुरू हुआ। मेघनाद ने शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया, जिसकी सूचना श्री राम को मिली तो वह दुखी हो गए। इसके बाद हनुमान को संजीवनी लाने भेजा गया। वह संजीवनी लाए, जिसे पिलाने बाद लक्ष्मण की मूर्छा टूटी। वहीं, दूसरे चरण में कुंभकर्ण और श्री राम के युद्ध का मंचन हुआ। श्री राम ने कुंभकर्ण का वध किया तो समूचा पंडाल श्री राम के जयकारे से गूंजने लगा। यहां अध्यक्ष अतुल कपूर, अमित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें