बरेली। लोकसभा चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण अभियान से गायब बीएलओ तनु जैन का बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बता दें कि रविवार को राजेंद्रनगर में सूरजभान डिग्री कॉलेज में बूथ संख्या 129 पर बीएलओ तनु जैन नदारद मिलीं। पार्षद सतीश कातिब की शिकायत पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने तहसील की टीम भेजकर इसकी जांच थी और शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एडीएम के आदेश पर सोमवार को बीएसए ने बीएलओ तनु जैन पर यह कार्रवाई की है। ब्यूरो