फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने अंतिम बार की ‘मन की बात’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व रविवार को अंतिम बार ‘मन की बात’ की। शहर में इसे लेकर नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र में विधायक डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री ने जवानों की शहादत को याद करते हुए वार मेमोरियल के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से शहीदों के इस तीर्थ स्थल पर जाने की अपील की। इसके अलावा पद्म पुरस्कार और आयुष्मान योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, उमेश कठेरिया, विष्णु अग्रवाल, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। कैंट विधानसभा क्षेत्र का आयोजन कालीबाड़ी स्थित विष्णु बाल सदन स्कूल में हुआ। यहां भी पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें