बरेली। न कोहरा न ठंड फिर भी ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं। रेलवे ने रविवार को मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली फरक्का और सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इसके अलावा कामाख्या एक्सप्रेस चार, दून एक्सप्रेस चार, जननायक तीन मोरध्वज एक, जनसाधारण दो, सुल्तानपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस तीन, महामना एक्सप्रेस, पंजाब मेल डेढ़ और अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।