फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की बल्लेबाजी से विरोधी पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभिषेक चौरसिया बेसिक क्रिकेट एकेडमी ने घरेलू महिला क्रिकेट का आयोजन किया। मुख्य अतिथि फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की नमिता शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि रेखा सिंह रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री प्रेमा पानू ने की। ए और बी टीमों में विभक्त महिला टीमों में बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उन्होंने निर्धारित 15 ओवर में 140 रन बनाए। इसमें ज्योति ने 105 रनों का शानदार योगदान दिया। वहीं, टीम ए महज 90 रन पर ही सिमट गई। पुरस्कार वितरण मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज सक्सेना, वंदना चौरसिया और अभिषेक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें