फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ मेले की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से गुरुवार को उत्तरायणी मेले को सफल बनाने के लिए बरेली क्लब मैदान में भूमि पूजन किया गया। पूजन पं. रमेश जोशी एवं पं. सुरेश पांडे ने संपन्न कराया। महामंत्री भुवन पांडे ने बताया कि अबकी बार रजत जयंती का मेला पूर्व में संपन्न हुए मेले से और भी बेहतर होगा। गुरुवार को भूमि पूजन होने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्टालों की बुकिंग हो चुकी है और सांस्कृतिक टीमों भी तैयार हो चुकी हैं। 12 जनवरी को रंगयात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। पूजन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पंत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एनडी पांडे, रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें