फोटो--
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ भी तेज करेगा जनसंपर्क
बरेली। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। संजय नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। महानगर संयोजक पीपी सिंह ने बताया कि बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सह संयोजक नीतू चौधरी ने कहा कि मंडल संयोजक के पद गठित किए जाएंगे। बैठक में शिव प्रताप सिंह, हरवेंद्र सिंह यादव, प्रमोद रघुवंशी, रेखा उपाध्याय, गौरव शर्मा आदि शामिल थे।