बरेली। जिला अस्पताल में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के चार विषयों में कोर्स संचालन पर अंतिम मोहर लगाने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज के डॉ. नारायण बृहस्पतिवार को बरेली आएंगे। वह जिला अस्पताल में ऑफिस, लाइब्रेरी और छात्रावास का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को सौंपेंगे। जिला अस्पताल में जनवरी से यह कोर्स शुरू करने की योजना है। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में कोर्स संचालन के लिए लाइब्रेरी और छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। अस्पताल में चार विषय मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी और नेत्ररोग विषय पर कोर्स संचालित कराने की तैयारी है।