बरेली/ फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन के हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग पर तीन दिन से कोई बूम नहीं टूटा है। गेटमैन का कहना है कि ट्रेन गुजारने के लिए पांच मिनट के वाहन रुक जाते हैं, लेकिन इससे जाम की स्थिति पैदा नहीं होती। रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते समय वाहन दो मिनट का समय ले रहे हैं। अब रेलवे क्रॉसिंग पर जाम जैसी कोई स्थिति नहीं है।