फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से पहले ही सोशल मीडिया पर शुरू हुई जीत-हार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 23 मई को पता चलेगा कि वोटरों ने किसे ताज पहनाया और किसे जमीन पर पटका, लेकिन सोशल मीडिया पर चुनाव के अगले दिन ही हार जीत के फैसले होने लगे। सभी अपने पसंदीदा उम्मीदवार की जीत के दावे रहे हैं। फेसबुक से लेकर व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट शेयर कर रहे हैं। चुनाव के अगले दिन बुधवार को ऐसे लोगों की टाइमलाइन पर जीत हार के दावों के पोस्ट की भरमार थी। विश्वविद्यालय के छात्रनेता गजेंद्र सिंह गठबंधन की जीत के दावे कर रहे तो अजीत नाम का एक यूजर्स कमल खिला रहा है। अनिल भारती ने पोस्ट शेयर की कि शानदार पार्टी लेनी है तो बिल्कुल सही उत्तर दें। बीजेपी देश में कितनी सीटें जीतेगी। मनोज ने पोस्ट शेयर कि चुनाव का नतीजा तो आ गया, 23 को सिर्फ ऐलान होना बाकी है। कुछ यूजर्स ने ईवीएम की फोटो बुधवार को भी शेयर की और लिखा कि उन्होंने किस पार्टी को वोट किया। उसी पार्टी की जीत पक्की है। व्हाट्सऐप ग्रुपों पर भी जीत हार की लंबी बहस चलती रहीं। सबने अपने-अपने प्रत्याशी को विजय घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें