मुगलसराय एक्सप्रेस में एसी कोच न लगने से यात्री खफा
बरेली। मुगलसराय एक्सप्रेस में एक भी एसी कोच न लगने से यात्री नाराज हैं। उनका कहना है कि बरेली-वाराणसी और मुगलसराय दोनों एक्सप्रेस ट्रेन होने के बावजूद लखनऊ तक पैसेंजर ट्रेन की तरह ही जाती हैं। बरेली-वाराणसी में एसी फर्स्ट समेत चार एसी कोच लगते हैं, जो बरेली से खाली ही जाते हैं। इनमें से अगर दो कोच मुगलसराय एक्सप्रेस में लगा दिए जाएं तो काफी आसानी हो जाएगी। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के लखनऊ तक 27 और मुगलसराय एक्सप्रेस के 10 ठहराव है। अंतर इतना है कि मुगलसराय एक्सप्रेस लखनऊ के बाद से पैसेंजर और बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ के बाद वाराणसी तक पैसेंजर बनकर ही चलती है, इसके बाद भी वाराणसी एक्सप्रेस में आधा एसी फर्स्ट, डेढ़ एसी सेकेंड और दो एसी थर्ड कोच लगाए जाते हैं। यात्रियों का कहना है मुगलसराय एक्सप्रेस में दो ही एसी कोच लगा दिया जाएं तो काफी राहत मिलेगी।