फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम ककथा नौ से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में नौ सितंबर से श्री टीबरी नाथ मंदिर में रामकथा शुरू हो रही है। प्रेम भूषण जी महाराज श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 17 सितंबर तक हर रोज शाम चार बजे से आठ बजे तक चलेगी। कार्यक्रम को लेकर जनकपुरी में हुई प्रेसवार्ता में काशीनाथ शर्मा ने बताया कि रामकथा का शुभारंभ शनिवार को भगवान शिव पार्वती विवाह से होगा। रविवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 11 सितंबर को बाल लीलाओं का मंचन और 12 सितंबर को अहिल्या उद्धार। 13 सितंबर को धनुष भंग और राम-सीता का विवाह होगा। 14 सितंबर को केवट और हनुमान जी का मिलन होगा। 15 सितंबर को हनुमान जी का लंका में प्रवेश प्रसंग चलेगा। 16 सितंबर को लंका दहन और 17 सितंबर को राज्याभिषेक के साथ कथा का विश्राम होगा। प्रेसवार्ता में संयोजक गिरधर गोपाल खंडेलवाल, मंत्री चमन लाल वर्मा, रमेश खनीजो, जगदीश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें