बरेली। पिछले दिनों आगरा में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता की विजेता नंदिनी शर्मा अब बरेली में चल रही राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगी। शनिवार की शाम वे अपने पिता असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज विनोद कुमार शर्मा के साथ लखनऊ से चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बरेली पहुुंची हैं। पिता के मुताबिक नंदिनी ने तैराकी की फ्री स्टाइल स्ट्रोक के 50 मीटर रेस में विजेता हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम बरेली पहुंचने के बाद उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता का शेड्यूल पार्टिसिपेशन लेटर में दर्ज न होने से काफी परेशानी हुई। स्पोर्ट्स स्टेडियम के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका।