बरेली। अचानक हार्ट अटैक होने पर व्यक्ति का जीवन कैसे बचाया जा सकता है, इस संबंध में जिला अस्पताल में इंडियन सोसायटी आफ एनेथेलॉजिस्ट (आईएसए) ने वर्कशाप हुई। आईएसए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके भास्कर ने कहा कि हार्ट अटैक होने पर मरीज को अस्पताल ले जाने तक सीपीआर (कार्डियो पलमोनरी रिससिटेशन) से किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। वर्कशाप में डॉ. रतनपाल सिंह, डॉ. नवनीत और डॉ. आशु हिरानी ने जिला अस्पताल के डाक्टर्स और स्टाफ को विधि सिखाई। वर्कशाप में सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. राहुल वोहरा, अंकुर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन डॉ. राहुल वोहरा ने किया।