बरेली। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान फैशन शो, डांस, सिंगिंग आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में गिरधर गोपाल खंडेलवाल, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।