नवाबगंज। नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर पर सभासदों ने धार्मिक आधार पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। मंगलवार को नवाबगंज में चुनावी सभा को संबोधित करने आए सीएम को शिकायती पत्र देकर सभासदों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष हिंदू बाहुल्य वार्डों की उपेक्षा करती हैं। सभासद संजीव गुप्ता, वीरेंद्रपाल गुप्ता लल्लू, उमेश गुप्ता, नवनीत कुमार गंगवार, पुष्पा देवी गंगवार, सोनू राठौर, पूर्व सभासद मथुरा प्रसाद, पूर्व सभासद संतोष गुप्ता आदि ने आरोप लगाया कि दबंगों के जरिये उगाही कराती हैं। उधर, पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने कहा कि उनकी बेटी का चुनाव लड़ना विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है। इसलिए झूठी शिकायतें कर रहे हैं। उन पर लगे आरोप निराधार है।