फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस पर पीएम आज करेंगे चेंजओवर, प्रशासन चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को त्रिशूल एयरबेस में दोपहर 2.55 बजे चेंज ओवर करने को लेकर प्रशासन पूरा चौकन्ना है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा प्रशासन-पुलिस के अधिकारी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बुधवार की शाम को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह सहित दूसरे अफसरों के साथ मीटिंग करके तैयारियों की समीक्षा की है। इसके अलावा एसपीजी और प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर एक बार फिर से पीएम की सिक्योरिटी को लेकर समीक्षा की है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीएम मोदी 28 मार्च को रुद्रपुर से रवाना होने के बाद बरेली में त्रिशूल एयरबेस पर पांच मिनट में चेंज ओवर करेंगे। वे रुद्रपुर से यहां हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके बाद वह हेलीकाप्टर छोड़कर बीबीजे बोइंग विमान से जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें