बरेली। होली के दूसरे दिन 22 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने प्रशासन के साथ ही पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के दौरान भी डीएम ने अधीनस्थों को पूरी तरह सजग रहने के आदेश दिए हैं। हालांकि उनका कहना है कि सीएम के आगमन की अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में वह सोमवार को लखनऊ से जानकारी लेंगे।