बरेली। गंगाशील अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि इस्लामिया गर्ल्स की प्रधानाचार्य चमन जहां, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने महिलाओं और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। महिलाओं से जुड़ी समस्या जैसे असामान्य रक्त स्त्राव, मासिक धर्म के समय कमर में होने वाले दर्द और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उपाए बताए।