फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि पाकिस्तान में फहराया जाए तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहीदों के बलिदान का बदला लेने और पाकिस्तान में तिरंगा फहराने की मांग करते हुए मंगलवार सुबह मोती पार्क से मिशन तिरंगा के बैनर तले तिरंगा पदयात्रा शुरू हुई। संगठन के विनोद रघुवंशी ने कहा कि बार-बार जवानों पर हो रहे हमले और आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। नेता शांतिवार्ता के बजाय ठोस कदम उठाएं तो पाकिस्तान में तिरंगा फहराया जा सकता है। इसलिए वह दिल्ली में राष्ट्रपति भवन होते हुए पुलवामा तक पैदल जाएंगे। समाज सेवकों ने यात्रा पर निकले विनोद को फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सहसंयोजक गजेंद्र पटेल एडवोकेट ने बताया कि विनोद के साथ चार अन्य लोग सहायता के लिए रवाना हुए हैं। संभावना जताई कि दिल्ली पहुंचने पर संख्याबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें