बरेली। लापता सचिन के परिजनों और उनके समर्थन में धरने पर बैठे दूसरे संगठनों के नेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में फिर प्रदर्शन किया। उन्होंने सचिन के अपहरणकर्ताओं का पुतला फूंकने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि पुलिस को सचिन के साथ ही लापता अन्य बच्चों की भी तलाश करनी चाहिए। भूख हड़ताल पर बैठे सचिन के पिता डोरीलाल कश्यप ने कहा कि बेटे की तलाश को प्रशासन ने पांच दिन का वक्त मांगा है। वे तब तक भूख हड़ताल करेंगे। फिर भी बेटा न मिला तो अगला निर्णय लेंगे। इस दौरान हाफिज फैजान रजा, मनोज विकट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो