बरेली। कैंटोनमेंट में चल रही स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम की हकीकत परखने दिल्ली से स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण करने चार सदस्यीय टीम बरेली कैंट बोर्ड पहुंच चुकी है। सोमवार को बीआई बाजार में दुकानदारों व अन्य लोगों से गोपनीय तरीके से मुलाकात कर स्वच्छता की पड़ताल की। बताया जाता है कि टीम चार दिनों से कैंट में स्वच्छता का गोपनीय निरीक्षण चल रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम संबंधित रिपोर्ट को साथ लेकर दिल्ली जाएगी। बताया कि टीम ने कैंट बोर्ड की ओर से चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम को सराहा है।