बरेली। इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की बढ़ती संख्या देखते हुए दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन छह महीने तक बढ़ाया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, सिटी-लालकुआं एक्सप्रेस और फर्रुखाबाद-कानपुर एक्सप्रेस 30 जून 2019 तक चलेगी। ट्रेन का समय पूर्ववत: रहेगा। दोनों ट्रेनें 31 दिसंबर तक चलाई जानी थी।