बरेली। बहेड़ी देवरनिया के बीच कठर्रा रेलवे क्रॉसिंग वार्षिक मरम्मत और मशीन पैकिंग काम के चलते बृहस्पतिवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। यातायात के लिए मोहनपुर और देवरनिया यार्ड क्रॉसिंग खुला रहेगा। दूसरी ओर मोहनपुर रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत बुधवार को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने क्रॉसिंग बंद रहने की मुनादी गांव में एक दिन पहले ही करा दी थी, जिससे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या नहीं हुई।