थाने पहुंचा खराब आटे का मामला, महिला ने किया हंगामा
बरेली। ब्रांडेड आटे में मिलावट को लेकर शहर में मची हायतौबा के बीच मंगलवार को एक युवती ने पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन करके चक्की से खरीदे गए आटा के कड़वा होने की शिकायत की। युवती की शिकायत पर यूपी-100 पुलिस दोनों पक्षों को प्रेमनगर थाने ले गई। महिला ने आटा कड़वा बताकर थाने में भी हंगामा किया और चक्की मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला इसलिए ज्यादा खफा थी क्योंकि दुकानदार आटा अपनी चक्की से खरीदे जाने की बात ही नहीं मान रहा था। बाद में दुकानदार के माफी मांगने पर महिला शांत हुई और अपनी शिकायत वापस ले ली।