फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन दौड़कर हांफ गईं रोडवेज की 110 बसें, वर्कशॉप पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
47 बसें पहले से खराब, दो दिन बाद पुलिस भर्ती परीक्षा में फिर अतिरिक्त दबाव
विज्ञापन

बरेली। रक्षाबंधन पर दो दिन दौड़ने के बाद परिक्षेत्र में रोडवेज की 110 बसें हांफ गईं। इन्हें मरम्मत के लिए वर्कशॉप पहुंचाया गया है। ज्यादातर बसों में इंजन, गियर बॉक्स, पंप संबंधी खराबियां आई हैं। 47 बसें पहले से मरम्मत के लिए रीजनल समेत बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत वर्कशॉप में खड़ी हैं। इस बीच पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते 23 अगस्त से रोडवेज पर फिर से यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।
23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को शहर के 29 केंद्रों पर 10 पालियों में होने वाली परीक्षा में 1.30 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन दिनों रोजाना 26 हजार अतिरिक्त यात्रियों का दबाव रहेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। रीजन के चार डिपो में कुल 702 बसें हैं। इनमें 157 बसें इनमें मरम्मत के लिए रीजनल और डिपो वर्कशॉप में हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज ने 86 मार्गों पर शत प्रतिशत बसों के संचालन का दावा जरूर किया था, लेकिन 47 बसें खराब होने के कारण वर्कशॉप से नहीं निकल सकीं। अब पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले 110 बसें वर्कशॉप पहुंचने से यह संख्या 157 हो गई है। संवाद
विज्ञापन


-
मार्ग पर चलने के दौरान बसों में छोटी-मोटी कमियां आती रहती हैं। रक्षाबंधन के बाद जो भी बसें वर्कशॉप पहुंची हैं उनकी कमियों को तत्काल दूर कराया जा रहा है। - धनजीराम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें