फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 11 साल की लड़की पर गिरा, करंट लगने से मौत

Fri, 12 May 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

11 साल की सोकिया अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटित हुई है। गांव अगरास में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से 11 साल की बच्ची सोकिया पुत्री जाहिद हुसैन की करंट से झुलस कर मौत हो गई। गांव के बाहर उसका घर है, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोकिया शुक्रवार को गांव के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गए और शोर मचाते हुए घर की तरफ भाग गए। 

जब तक सोकिया के परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। करंट लगने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सोकिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें