फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वविद्यालय के 11 प्रोफेसरों को मिला एक करोड़ से अधिक का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेंटर आफ एक्सीलेंस के लिए प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं। इसमें परिसर के 11 शिक्षकों के लिए अनुसंधान अनुदान स्वीकृत किया गया। इस संबंध में कुलपति ने बैठक कर शोध के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

कुलपति ने प्रोजेक्ट प्राप्त करने वाले शिक्षकों से कहा कि शोध कार्य का लाभ जब तक सामान्य जन तक नहीं पहुंचता, तब तक शोध केवल प्रकाशन मात्र बनकर रह जाता है। उन्होंने बताया कि गणित विभाग के प्रो. मदन लाल को 9.40 लाख रुपये, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. अतुल सरोजवाल को 11 लाख रुपये, रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. एसके पांडे को 1.50 लाख रुपये, फार्मेसी विभाग के डॉ. सौरव मिश्रा को 9.40 लाख रुपये का अनुदान मिला है।
साथ ही डॉ. देश दीपक शर्मा को 12 लाख रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के डॉ. मुकुल कुमार गुप्ता को 11.40 लाख रुपये, कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. विनय ऋषिवाल को 3.85 हजार रुपये व एनिमल साइंस विभाग की डॉ. आभा त्रिवेदी को 4.80 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। वहीं, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. सुधीर कुमार, फार्मेसी विभाग के डॉ. अमित कुमार वर्मा व कंप्यूटर साइंस विभाग की डॉ. प्रीति यादव को भी प्रोजेक्ट के लिए धनराशि मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें