106 to Medhavion Receive Laptops
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
सोमवार को दसवीं के 106 मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए। बिशप मंडल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या तबस्सुम खान ने मेधावियों को लैपटॉप बांटे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 2015 में दसवीं में मेधावी रहे छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए थे। हालांकि 396 को लैपटॉप बांटे जाने थे। सीएम कार्यक्रम में जिनको लैपटॉप नहीं मिल पाए थे उनको अब लैपटॉप दिए जा रहे हैं। सोमवार को इसी कड़ी में लैपटॉप बांटे गए। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि अब 2015 के बारहवीं, सीबीएसई, आइसीएसई, मदरसा बोर्ड के मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। हालांकि अभी लैपटॉप नहीं आए हैं। जैसे ही लैपटॉप आएंगे उनको बंटवा दिया जाएगा।