आंवला। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली बरेली पैसेंजर सुबह नौ बजे आंवला रेलवे स्टेशन पर 40 मिनट देरी से पहुंची। आधा घंटे खड़े रहने के बाद भी ट्रेन नहीं चली तो गर्मी में बेहाल यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। दर्जनों यात्री स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में पहुंच गए और हंगामा करते हुए ट्रेन न चलाए जाने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद करीब 45 मिनट बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि बल्क डिपो में अनलोड होने के लिए तेल की रैक बरेली की ओर से आ रही थी इसलिए ट्रेन को रोका गया था। ब्यूरो